LETEST
Blog

कोरबा में बेखौफ बाइक चोर: CCTV में कैद दिनदहाड़े चोरी, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली… देखें वीडियो…

एसएस प्लाजा के सामने से स्प्लेंडर प्लस पार, कैमरे में कैद वारदात के बावजूद आरोपी फरार…

कोरबा। शहर में बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। पावर हाउस रोड स्थित एसएस प्लाजा और कोसा भवन के सामने दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद होने के बावजूद अब तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

घटना 27 जून 2026 की है। पीड़ित ने अपनी स्प्लेंडर प्लस (क्रमांक CG 12 BD 2380) को एसएस प्लाजा के सामने पार्क किया था। इसी दौरान भीड़भाड़ और भारी ट्रैफिक के बीच अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर बाइक चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू की, लेकिन करीब 10 दिन बीत जाने के बाद भी न तो चोरी गई बाइक बरामद हो सकी है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इससे शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों का कहना है कि शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक इलाके में, दिनदहाड़े और CCTV की मौजूदगी में चोरी होना चिंता का विषय है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे स्थानों पर भी वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर कैसे आश्वस्त हों।

अब लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। नागरिकों का कहना है कि CCTV में कैद आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाए और चोरी गई बाइक बरामद कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page