LETEST
Blog

साइबर ठगी से बचाव का मंत्र: कोरबा पुलिस ने 3000 विद्यार्थियों को किया जागरूक…

कोरबा। साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर करीब 3000 विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने UPI फ्रॉड, बैंकिंग ठगी, OTP, फर्जी लिंक, APK फाइल और साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की समझाइश दी।

पुलिस ने विद्यार्थियों से OTP, UPI PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की अपील की। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी।

अभियान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देशन में चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और डिजिटल व्यवहार में सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page