LETEST
Blog

गोपाष्टमी पर सजेगा श्री अग्रसेन गौ धाम, 17 नवंबर को होगा गौ पूजन और भव्य भंडारा…

ग्राम कनबेरी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनेगा गोपाष्टमी महापर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धालुओं को मिलेगा भंडारा प्रसाद

कोरबा। गोमाता की सेवा, संरक्षण और पूजन के प्रति जनमानस में आस्था एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर, मंगलवार को गोपाष्टमी महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर विधि-विधान से गौ पूजन, सांस्कृतिक मंचीय कार्यक्रम एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है।

अग्रवाल सभा कोरबा एवं श्री अग्रसेन गौ धाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गौ भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विधि-विधान के साथ गौ पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद वितरण प्रारंभ किया जाएगा।

आयोजकों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर गौ माता का पूजन करने तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। विशेष रूप से अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों को भी साथ लेकर आएं और उन्हें अपने हाथों से गौ माता को चारा खिलाने के लिए प्रेरित करें, ताकि नई पीढ़ी में बचपन से ही गौ सेवा, करुणा और जीवों के प्रति संवेदना के संस्कार विकसित हो सकें।

गोपाष्टमी का यह पावन आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ गौ सेवा और संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर बनेगा। आयोजकों ने सभी गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page