
5 मार्च से लापता थी नाबालिग, अपराध क्र. 107/2026 में हुई थी रिपोर्ट | साइबर तकनीक से आरोपी का पता चला | थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा की टीम ने की कार्रवाई.
जांजगीर-चांपा // नाबालिग से जुड़े मामले में बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार आरोपी दुवास केंवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी जवाली थाना बाकीमोंगरा जिला कोरबा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। नाबालिग को भी दस्तयाब कर लिया गया है।
*क्या था मामला*
प्रार्थी ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बालिका 5 मार्च 2026 को बिना बताए घर से चली गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 107/2026, धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
*ऐसे पकड़ा गया आरोपी*
थाना बलौदा पुलिस लगातार आरोपी और नाबालिग की तलाश कर रही थी। साइबर तकनीकी की मदद से नाबालिग को आरोपी दुवास केंवट के कब्जे से जिला कोरबा में दस्तयाब किया गया।
हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 64, 64(M), 65(1), 69 BNS एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*टीम का सराहनीय योगदान*
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, लखेश विश्वकर्मा व महिला आरक्षक चंद्रप्रभा शांते का सराहनीय योगदान रहा।



