LETEST
Blog

समाधान शिविर में ACB की दबिश,40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ बाबू गिरफ्तार…

कोरबा छत्तीसगढ़ // जिले के पोड़ी उपरोड़ा खंड शिक्षा अधिकारी  के बाबू को इसी माह सेवानिवृत्त होने वाले  प्रधान पाठक से 40000 रुपए रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने पकड़ा।जीपीएफ पास बुक में  जीपीएफ की कटौती की एंट्री करने के एवज में  प्रधान पाठक से मांगी गई थी 40000 रुपए रिश्वत।

प्राथमिक शाला रोगदा  ब्लॉक करतला जिला कोरबा में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ अमृत लाल बघेल द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की  शिकायत की गई थी कि वह  मई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाला है तथा वह पूर्व में पोड़ी  उपरोड़ा क्षेत्र में पदस्थ रहा है।

पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में पदस्थापना अवधि के जीपीएफ कटौती राशि की एंट्री जीपीएफ पासबुक में करने के लिए उसने अपना पासबुक पोड़ी उपरोड़ा खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाबू प्रदीप मिश्रा के पास छोड़ा था और पास बुक में एंट्री के संबंध में जब वह जानकारी लेने बाबू प्रदीप मिश्रा के पास पहुंचा तो पास बुक में एंट्री करने के एवज में बाबू प्रदीप मिश्रा द्वारा 40000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है किंतु वह बाबू प्रदीप मिश्रा को   40000 रुपए  रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।।
शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई जिस पर  ट्रैप की योजना तैयार की गई । 

आज दिनांक 29.05.26  को प्रार्थी  को बाबू प्रदीप मिश्रा द्वारा ग्राम तुमान में जन समस्या निवारण शिविर के पास पैसा लेकर बुलाया गया था जो प्रार्थी को रिश्वत रकम देने मिडिल स्कूल तुमान के परिसर में भेजने पर आरोपी  श्री प्रदीप मिश्रा द्वारा प्रार्थी से रिश्वती रकम लिया जाकर  जेब में  रख लिए जाने पर आसपास फैली   एसीबी टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।रिश्वत में ली गई राशि 40000 रुपए को  आरोपी  से बरामद कर लिया गया है तथा   आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है ।गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की  जा रही है इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही  की गई ।

एसीबी द्वारा  किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page