LETEST
Blog

प्रेमचंद साहू को कोतवाली की कमान, निरीक्षक राजेश तिवारी संभालेंगे कटघोरा थाना…

कोरबा में 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, थानों की जिम्मेदारियों में बदलाव

कोरबा छत्तीसगढ़ // जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने तथा कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) ने 6 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश में अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक विरासत कुजूर को रक्षित केंद्र कोरबा से प्रभारी पुसके सीएसईबी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक प्रमोद डनसेना को थाना प्रभारी कोतवाली से हटाकर प्रभारी समंस वारंट सेल (पुअओ कार्यालय कोरबा) पदस्थ किया गया है।

इसी तरह उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू को थाना प्रभारी कटघोरा से थाना प्रभारी कोतवाली बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को प्रभारी पुसके सीएसईबी से हटाकर थाना प्रभारी कटघोरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा आरक्षक क्रमांक 483 जितेन्द्र सोनी का थाना करतला से थाना र्यांग तथा आरक्षक क्रमांक 555 नरोत्तम कुमार रात्रे का थाना र्यांग से थाना करतला तबादला किया गया है।

थानों की जिम्मेदारियों में बदलाव, बेहतर पुलिसिंग पर जोर

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने, कार्यप्रणाली में कसावट लाने और अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। अब नवीन पदस्थापना पर अधिकारी-कर्मचारी किस तरह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, यह देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page