LETEST
Blog

अवैध प्लाटिंग पर महापौर ने अफसरों को लगाई फटकार: कार्रवाई नहीं होने पर कहा, नोटिस देकर तुरंत ले एक्शन…

रायपुर छत्तीसगढ़ // रायपुर के बोरिया खुर्द और आसपास के इलाकों में लगातार मिल रही अवैध प्लाटिन की शिकायतों पर महापौर मिनल चौबे सख्त नजर आई। औचक निरीक्षण के दौरान महापौर अचानक नगर निगम जोन 10 कार्यालय पहुंची और मामले में कार्रवाई नहीं होने पर अधिकारियों की क्लास लगा दी।

महापौर ने बैठक लेकर नगर निवेश विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और पूछा कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक नियमानुसार कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

उन्होंने साफ निर्देश दिए कि अवैध प्लाटिंग और अवैध कब्जों से जुड़े सभी मामलों में नोटिस जारी कर अनिवार्य रूप से कार्रवाई की जाए।

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

महापौर मिनल चौबे ने जन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी और काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महापौर ने कहा कि अगर कार्रवाई में ढिलाई मिली दो संबंधित अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान जोन 10 अध्यक्ष सचिन बी मेघानी, जॉन कमिश्नर, मौनेश्वर शर्मा, पार्षद सुषमा, तिलक साहू, विनय प्रताप सिंह ध्रुव और विनय पंकज निर्मलकर भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page