LETEST
Blog

नेवसा में विकास की बड़ी सौगात: 53.25 लाख के तीन विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल ने रखी विकास की नींव…

सीसी रोड, तालाब गहरीकरण और सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा; भूमिपूजन कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह

कोरबा/हरदीबाजार। विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवसा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। गांव में कुल 53 लाख 25 हजार 882 रुपये की लागत से होने वाले तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन, जल संरक्षण और सामाजिक आयोजनों से जुड़ी सुविधाओं का सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

भूमिपूजन के तहत 19 लाख 59 हजार 488 रुपये की लागत से सामुदायिक भवन सह आहाता निर्माण, 16 लाख 11 हजार 624 रुपये की लागत से तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण तथा 17 लाख 54 हजार 770 रुपये की लागत से 620 मीटर सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। तीनों कार्यों की कुल स्वीकृत लागत 53 लाख 25 हजार 882 रुपये है।

सीसी रोड से आवागमन होगा सुगम

620 मीटर सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों के आवागमन की समस्या कम होने और गांव की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण से जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों को तालाब के उपयोग में भी सुविधा मिलेगी।

सामाजिक आयोजनों के लिए बनेगा सामुदायिक भवन

करीब 19.59 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन सह आहाता से गांव में सामाजिक, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। ग्रामीणों के लिए यह भवन सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकेगा।

विधायक बोले—ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा, तालाब गहरीकरण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और सामुदायिक भवन बनने से ग्रामीणों को सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह

तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति और भूमिपूजन से नेवसा के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक प्रेमचंद पटेल के प्रति आभार जताते हुए क्षेत्र में इसी तरह लगातार विकास कार्य जारी रहने की उम्मीद जताई।

भूमिपूजन कार्यक्रम में शिवलाल यादव, जमुना यादव, रामकुमार राठौर, श्रवण यादव, लक्ष्मण प्रसाद यादव, हीरालाल पटेल, हीरामन पटेल, कृष्णा साहू, रफीक खान, मुनेश्वर केवट, दुकालू पटेल, व्यास नारायण पटेल, विजय राठौर, बुधराम, रोहित राठौर, अमृता यादव, रितेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page