LETEST
Blog

रिश्ते का खौफनाक अंत! मौसी ने लगाई फटकार तो भतीजे ने उतार दिया मौत के घाट…आरोपी गिरफ्तार

कोरबा छत्तीसगढ़ // बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में मामूली डांट ने रिश्ते का खौफनाक अंत कर दिया। शराब के नशे में घर पहुंचे भतीजे को मौसी की फटकार इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपना आपा खो दिया और लकड़ी के डंडे से मौसी के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते 55 वर्षीय मोहन कुंवर बाई की मौत हो गई।

एक डांट… गुस्सा सातवें आसमान पर और फिर मौत!

बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय तीरथराम यादव शराब के नशे में घर पहुंचा था। रोज शराब पीकर आने और देर से घर लौटने को लेकर उसकी मौसी मोहन कुंवर बाई ने उसे फटकार लगाई। डांट से नाराज तीरथराम आगबबूला हो गया और घर में रखी लकड़ी से मौसी पर हमला कर दिया।

🚔 हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल के मुताबिक, पुरैना गांव में मोहन कुंवर बाई की हत्या उसके भतीजे तीरथराम यादव ने की है। आरोपी नशे में था और सामान्य विवाद के बाद उसने लकड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page