LETEST
Blog

आदिवासी शक्तिपीठ के पूर्व अध्यक्ष शिवनारायण सिंह कंवर का निधन…

कोरबा छत्तीसगढ़ – आज अत्यंत ही हृदय  विदारक सूचना प्राप्त हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिवासी शक्तिपीठ के मृदुभाषी सरल स्वभाव एवं अद्भुत नेतृत्व क्षमता के धनी श्री शिव नारायण सिंह कंवर जी का दुखद निधन हो गया है, यह सूचना पाकर आदिवासी शक्तिपीठ  अत्यंत ही शोकाकुल है,
आप ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में लगातार शक्तिपीठ के उत्तरोत्तर प्रगति एवं कंवर समाज ही नहीं संपूर्ण आदिवासी समाज में वैचारिक  क्रांति , एवं  सांस्कृतिक परंपराओं के आधार पर समाज को जोड़ने की जी तोड़ मेहनत की जिसका साकार रूप सर्व आदिवासी समाज के समक्ष मौजूद है आपके दीर्घ अनुभवों का लाभ एवं मार्गदर्शन सदैव शक्तिपीठ को मिलता रहा है। आज हमने एक बेहतर सामाजिक चिंतक खो दिया है जिसका  भरपाई , के लिए शक्तिपीठ को वर्षों लगेगा। आपका दिए गए सुझाव एवं मार्गदर्शन शक्तिपीठ के स्मृति पटल पर सदैव विराजमान रहेगा एवं आपके द्वारा दिए गए सुझावों को शक्तिपीठ निरंतर समाज में एकता भाईचारा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं अपनी परंपराओं को लगातार विकसित करने का काम करेगी यही हमारी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


इस दुखद बेला में आदिवासी शक्तिपीठ में विराजमान समस्त पुरखा शक्तियों से प्रार्थना है कि आपके शोक संतप्त परिवार को एवं मित्र  बन्धुओं को  इस अपार दुख को सहने की क्षमता प्रदान करें एवं परमात्मा अपने श्री चरणों में स्थान देवें।
आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा की ओर से  विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page