Latest news
ऐतमानगर समूह जल प्रदाय योजना का सचिव कैसर अब्दुल हक ने किया निरीक्षण... जय हिरामण छ़त्री मछुआ सहकारी समिति के संचालक मण्डल सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी... प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अजगरबहार  को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत... प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली एवं कटघोरा को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र... जिला खनिज न्यास मद से जिले  के स्वास्थ्य केन्द्रों में कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्य... छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर घर में ही दफनाए शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा... पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव ने किया भूमि पूजन: वार्ड क्र.27 में पांच लाख की लागत से लगाई जाएगी पेवर ब्लॉक... घुमने निकली नाबालिग के साथ गैंगरेप,16 साल की लड़की को दरिंदों ने बनाया शिकार... नकली ब्रेसलेट देकर महिला ने उड़ाया लाखों का सोना, व्यापारियों में मचा हड़कंप... सक्ती निर्माणधीन मकान से तीन नग लोहे की खिड़की एवं टूल्लू पंप चोरी, एक आरोपी के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार...
Blog

उल्टापानी’ के रहस्य से शिवराज सिंह चौहान भी हैरान, कागज की नाव चलाकर जानी सच्चाई…

छत्तीसगढ़ में प्रकृति के नियमों को चुनौती देती उल्टापानी को देखने के लिए केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। वह इसे देखकर काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कागज की नाव बनाकर उस दावे की सच्चाई को जानने का प्रयास किया, जिसमें पानी नीचे से ऊपर की ओर बहता है।

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ / आपने हमेशा पानी को ढलान की ओर बहते देखा होगा, लेकिन सरगुजा के मैनपाट में एक ऐसी जगह है जहां पानी नीचे से ऊपर की ओर बहता है। इतना ही नहीं यहां न्यूट्रल में खड़ी गाड़ियां भी ढलान की ओर ना जाकर ऊंचाई की ओर जाती है। इस स्थल को उल्टापानी के नाम से जाना जाता है। प्रकृति के नियमों को चुनौती देती उल्टापानी को देखकर केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उत्साहित नजर आए।

भाजपा के सांसद और विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जब इस अद्भुत स्थल की जानकारी मिली तो वे खुद यहां पहुंच गए। कागज की नाव बनाकर उस दावे की सच्चाई को जानने का प्रयास किया, जिसमें पानी नीचे से ऊपर की ओर बहता है। केंद्रीय मंत्री ने कागज के नाव को पानी की धार में रखा। यह नाव तेजी से पानी के बहाव के साथ ऊपर की ओर बहने लगी। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने भी कागज की नाव बनाकर बहाया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, पुलिस अधीक्षक सरगुजा की वाहन में सवार हुए। ढलान में न्यूट्रल में खड़ी वाहन के चालक ने जैसे ही ब्रेक छोड़ा, वाहन भी ऊंचाई की ओर चलने लगा। कुदरत के करिश्मे को देखकर खुश होकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उल्टापानी में चाय-भजिया के व्यवसाय में जुटी स्वयं सहायता समूह की महिला से भी चर्चा की। उनके काम को सराहा तथा शासकीय योजनाओं से जोड़कर समूह के काम को और आगे बढ़ाने निर्देशित किया।

जानिए उल्टापानी को
सरगुजा जिले के मैनपाट ब्लाक के बिसरपानी पंचायत में उल्टापानी एक ऐसी जगह है, जहां खेत के एक कोने से रिसता हुआ पानी जो प्रकृति के सामान्य नियमों के विपरीत घाट की ओर चढ़ता हुआ छोटे से टीले को पार कर दूसरी तरफ बह रहा है।इतना ही नहीं यहां से होकर गुजरने वाली सड़क पर नीचे की तरफ अगर चार चक्का वाहन को न्यूट्रल में डाला जाए तो वह घाट की ओर चलने लगता है। बंद गाड़ी को घाट की तरफ खुद-ब-खुद चढ़ता देखना सैलानियों के लिए रोमांच का सबब बनता है।

ऐसे पहुंचें यहां
उल्टापानी तक पहुंचने के लिए सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। अंबिकापुर से दरिमा होते हुए मैनपाट जाने वाली सड़क से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

हर किसी की जिज्ञासा पर शोध नहीं
यहां पहुंचने वाला हर शख्स आश्चर्यचकित हो उठता है। बावजूद इसके अब तक इस पर शोध के लिए कोई टीम नहीं आ सकी है और न ही किसी ने इसके विज्ञानी कारण को जानने की कोशिश की है। भूगोलविद् जरूर इसे गुरुत्वाकर्षण व चुंबकीय कारण मान रहे हैं पर यह भी एक अनुमान ही है।भूगोल के प्राध्यापक डाक्टर अनिल सिन्हा का कहना है कि यहां पानी उलटा बह रहा है तो गुरुत्वाकर्षण मुख्य कारण है। विपरीत दिशा में बड़ा चुंबकीय भंडार हो सकता है। चूंकि मैनपाट ज्वालामुखी पठार है इसलिए चुंबकीय भंडार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page