LETEST
Blog

करंट की चपेट में आकर नारायणपुर थाना प्रभारी की मौत…

अंबिकापुर छत्तीसगढ़। जशपुर जिले के नारायणपुर थाना में पदस्थ निरीक्षक राम साय पैकरा कि आज करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे से उनके परिजनों पुलिस महकमे में भी शोक की लहर फैल गयी है।

दरअसल राम साय पैकरा अपने गृह ग्राम सुरखाना सीतापुर में दिनांक 27/07/ 25 को घर में आ रहे सीपेज। को ठीक करने के लिए अपने पुराने मकान में जरूरत का सामान ढूंढेने गए हुए थे। पुराने घर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण रामसाय पैकरा का हाथ पुराने घर में लटक रहे खुले बिजली के तार से चिपक गया। जिससे वे जमीन पर गिर गये। इस हादसे के बाद उनकी पत्नी उन्हें ढूँढ़ते हुए पुराने घर पहुँची तो देखा कि बिजली का तार उनके पति के हाथ में चिपका हुआ था। और उससे चिनगारी निकल रही थी। निरीक्षक की पत्नी द्वारा झाड़ू से मार कर बिजली के तार को अलग किया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से सदमे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुये शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस घटना से गाँव में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page