Latest news
छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर घर में ही दफनाए शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा... पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव ने किया भूमि पूजन: वार्ड क्र.27 में पांच लाख की लागत से लगाई जाएगी पेवर ब्लॉक... घुमने निकली नाबालिग के साथ गैंगरेप,16 साल की लड़की को दरिंदों ने बनाया शिकार... नकली ब्रेसलेट देकर महिला ने उड़ाया लाखों का सोना, व्यापारियों में मचा हड़कंप... सक्ती निर्माणधीन मकान से तीन नग लोहे की खिड़की एवं टूल्लू पंप चोरी, एक आरोपी के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार... CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की पहली बैठक संपन्न... बड़ी खबर : CAF के जवान ने साली और चाचा ससुर पर चलाई गोली, मौके पर हुई दोनों की मौत, मचा हड़कंप... देखें वीडियो जांजगीर चांपा उपसरंपच मर्डर केस, कमीशन के चक्कर में हुई हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार... वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान का शो रहा फ्लॉप,कार्यकर्ताओं को रोक पाने में नाकाम... साहब... शिक्षिका डुबा रहीं बच्चों का भविष्य: परेशान ग्रामीणों ने किया शाला बहिष्कार, बोले- इन्हें अक्षर ज्ञान ...
Blog

कर्मचारी से मंत्री केदार कश्यप के दुर्व्यवहार पर भड़की कांग्रेस,पुतला दहन कर की इस्तीफे माँग…

रायपुर छत्तीसगढ़ // मंत्री केदार कश्यप द्वारा चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने आज नगर निगम मुख्यालय के सामने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा मंत्री केदार कश्यप का यह अमर्यादित व्यवहार न केवल एक कर्मचारी का अपमान है बल्कि लोकतंत्र और जनभावनाओं का भी अपमान है। ऐसे मंत्री को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है।

कर्मचारी वर्ग के साथ इस तरह का व्यवहार घोर निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि मंत्री तुरंत इस्तीफा दें, अन्यथा प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में उधोराम वर्मा प्रमोद चौबे शिव सिंह ठाकुर राजेश चौबे दिनेश ठाकुर अरुण जांघेल प्रशांत ठेंगड़ी नवीन चंद्राकर माधव साहू देवेंद्र मिश्रा जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे अविनय दुबे देवेंद्र यादव राजू नायक प्रीति सोनी गंगा यादव दिनेश निर्मलकर सुयश शर्मा दिवाकर साहू अस्सु खाँन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page