कामधेनु है यह गाय, बिना बच्चा दिए रोज दे रही 5 लीटर दूध, दूर-दूर से लोग देखने आ रहे हैं और चमत्कार मानकर पूजा कर रहे हैं… देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका की एक गाय की अद्भुत कहानी है। बिना गर्भ के दूध दे रही है। लक्ष्मी स्वरूपा गाय से पूरा परिवार और क्षेत्र के निवासी गदगद है। यह गाय प्रतिदिन चार से पांच लीटर दूध दे रही है।

छत्तीसगढ़ कोरबा // इस गाय की अद्भुत कहानी है। बल्कि यह कहें कि यह एक चमत्कार है। जिस किसी को इसकी जानकारी मिलती है, वह आश्चर्यचकित रह जाते हैं। स्वाभाविक है कि कोई गाय यदि लगातार दूध दे, तो उसे अद्भुत ही कहेंगे। इस गाय ने कभी गर्भधारण नहीं की। बगैर गर्भ का दूध दे रही है। यह भाग्यशाली गाय कोरबा जिले के दीपिका पाली रोड इलाके के निवासी धनंजय सिंह की है। जो एक कोल व्यापारी है।
कृष्णा सिंह ने बताया कि 3 वर्ष की है गाय । हमारे द्वारा 2022 में एक गए खरीदा था। जिससे एक बछिया हुआ था। जो अब लगातार दूध दे रहा है। कृष्णा सिंह इसे गौ-माता की कृपा बताते हैं। उनका पूरा परिवार इससे गदगद है। मजे की बात तो यह है कि परिवार के सदस्य जब चाहते हैं, गाय से दूध निकाल लेते हैं।

कृष्णा सिंह कहते हैं कि जब से यह गाय दूध दे रही है तब से दूध की समस्या खत्म हो गई है। यह दूध हर पूजा में इस्तेमाल किया जा रहा है।
पशु चिकित्सक डॉक्टर एच के सोनी ने बताया कि : हार्मोन की अधिकता से यह संभव है। इस प्रकार के विलक्षण गाय लाखों में एक-दो होती है। दीपिका निवासी धनंजय सिंह की गाय दूध दे रही है, यही सही है।