LETEST
Blog

कॉफी पाइंट के पास खाई में गिरी पर्यटकों की कार,कार सवार 4 लोग बाल-बाल बचे…

कोरबा छत्तीसगढ़ // जिले के बालको नगर में सुबह लगभग 6 बजे बालको मुख्य मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बलौदा जिले का एक परिवार घूमने के लिए कोरबा स्थित कॉफी प्वाइंट आया हुआ था। वापसी के दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

कार में कुल चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि वाहन को भारी क्षति पहुँची है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुँचे और राहत कार्य में जुट गए। इसके बाद घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page