कोरबा मानिकपुर : धूमधाम से निकली गौरी गौरा की विसर्जन यात्रा… देखें वीडियो

जिले में धूमधाम से गौरा गौरी का पर्व मनाया गया, नगर भ्रमण करने के बाद मूर्ति का विसर्जन किया गया.

कोरबा छत्तीसगढ़ // जिले के एसईसीएल मानिकपुर में पिछले 40 वर्षों से बड़े ही धूमधाम से गौरा गौरी का पूजा पाठ और विसर्जन की परंपरा प्रचलित है. जो आज गौरा गौरी का विसर्जन किया गया। दीपावली के बाद से शुरू इस पर्व को पूरे प्रदेश में मनाया जाता है. तुलसी पूजा के दूसरे दिन गौरा गौरी का विसर्जन करना शुरू कर दिया जाता है.
मानिकपुर वार्ड नंबर 33 से गौरा गौरी की विसर्जन यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में वार्ड वासी गड़वा बाजा बैंड बाजा की धुन में नाचते गाते शामिल हुए। दीपावली पर्व से लेकर देवउठनी एकादशी तक क्षेत्र में गौरा गौरी पर्व मनाया गया। इस पर्व में शिव पार्वती के विवाह के लिए बारात निकाली जाती है। गौरा गौरी चौक में विवाह संपन्न करा कर पूजा अर्चना की जाती है। इसके बाद नगर या वार्ड भ्रमण कराकर विसर्जन यात्रा निकाली जाती है।
मिट्टी से गौरा गौरी की मूर्ति बनाई जाती है, जिसे विवाह की सभी रसों के बाद पूजा अर्चना की जाती है और नदी और तालाबों में गौरा गौरी को विसर्जित कर दिया जाता है। इस दौरान सोटा मारने की परंपरा प्रचलित है जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
इस अवसर पर बली चौहान, सरजू अजय, राहुल, राजेश, दिलनारायण, सुशील चौहान, जय, सुखलाल, गोविंद , गोविंदा, श्री राम निराला, विक्की एवं महिला समिति धनेश्वरी चौहान, गुरुवार बाई चौहान, दुर्गेश्वरी, गीतासारथी, जानकी बाई, उर्मिला चौहान, मेघा चौहान और क्षेत्रवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे।



