LETEST
Blog

कोरबा में चोरों के हौसले बुलंद, एक ही रात में सात दुकानों के टूटे ताले, पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल…

कोरबा में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है. जिला परिवहन कार्यालय के सामने एक साथ सात दुकानों में चोरी हुई है. पुलिस जांच में जुटी।

कोरबा छत्तीसगढ़ – जिले में बुधवार की सुबह सुबह चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें जिला परिवहन कार्यालय के सामने संचालित सात दुकानों में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने खाने पीने का सामान,लैपटॉप और चिल्लर पैसों की चोरी कर ली है। कार्यालय के सामने अधिकतर गुमटीनुमा दुकानें है जहां सुविधा केंद्र और डेली निड्स की दुकानें संचालित है। सुबह सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे उन्हें चोरी की जानकारी मिली। चोरों ने रॉड या फिर हाथोड़े से दुकान के दरवाजे को टेढ़ा कर भीतर घुसे फिर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की इस घटना में कितने का माल पार हुआ है,इस बात का अभी पता तो नहीं चल सका है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से पुलिस की सक्रियता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page