LETEST
Blog

कोरबा में हनुमान जन्मोत्सव पर प्रसाद वितरण: सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, पूर्व पेंटर संघ के अध्यक्ष और साथियों ने किया आयोजन…

कोरबा छत्तीसगढ़ // कोरबा के निहारिका घंटा घर स्थित गौरी हार्डवेयर के सामने गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सार्वजनिक प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में अनेक क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

यह आयोजन पूर्व पेंटर संघ के अध्यक्ष की पहल पर संपन्न हुआ। जिन्होंने सामाजिक और धार्मिक एकता का संदेश देते हुए पूरे मनोयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी ने शांतिपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन्होंने विशेष भूमिका निभाई, पूर्व पेंटर संघ के अध्यक्ष जीवन प्रजापति और उनके साथियों घनश्याम राठौर, दीपक साहू, सोमेश देवांगन, मोहन साहू, राजू देवांगन, कमल राजपूत, राजेश विश्वकर्मा, उमेश चंद्रा और विक्की देशमुख प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन युवाओं की मेहनत और समर्पण से आयोजन सुव्यवस्थित और सफल रहा।

स्थानीय लोगों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और आस्था को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page