कोरबा: हनुमान जन्मोत्सव पर दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर दादर खुर्द में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…

कोरबा छत्तीसगढ़ // हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक नगरी दादर खुर्द जो कि प्राचीन ऐतिहासिक स्वामी जगन्नाथ मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। वहां गांव के मुख्य मार्ग में आदिशक्ति मां कंकालीन मंदिर है। जहां की मुख्य द्वार में दक्षिणेश्वर हनुमान जी की 18 फीट की मूर्ति विराजित है। जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर में पूजा, अर्चना और दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दक्षिणेश्वर हनुमान जी की दर्शन करने पहुंचे। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। और भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर में भोग -भंडारे की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मंदिर के मुख्य पुजारी रामगोविंद द्विवेदी ने बताया कि आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्तों की भीड़ लगी हुई है। इसी परिसर पर मां सिद्धिदात्री कंकालीन देवी विराजित हैं, जहां प्रतिवर्ष सतचंडी महायज्ञ
एवं भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। पूरे आयोजन के दौरान अनुसार अनुशासन और श्रद्धा का सुंदर संगम देखने को मिला।



