Latest news
हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों की हालत पर जताई नाराज़गी, मरीजों को हो रही परेशानियों पर मांगा जवाब.. बिलासपुर में घर में रखा सिलेंडर बन गया बम, हुआ जोरदार धमाका, घरवालों का क्या हुआ... बिलासपुर में चाकू बाजी के 6 आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिक भी शामिल, पुरानी रंजिश को लेकर किया हमला, घायल युवक सि... देर रात कलेक्टर और एसपी ने सड़कों पर बैठे मवेशियों को हटाया, खुद अपने हाथों से गले में पहनाए रेडियम कॉलर... हसदेव नदी में मिला बालक का शव, पुलिस कर रही शिनाख्ती का प्रयास जारी... VIP रोड में फिर हादसा:लापरवाह  कार चालक ने एक साथ कई वाहनों को मारी ठोकर, घायलों को कराया गया अस्पताल दाख... उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी भोजली तिहार की बधाई... UP: बांदा में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने तीन बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, चारों की मौत... घर में संदिग्ध हालत में मिली मां-बेटी की लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका, राजधानी से लगे इस गांव में फैली सन... 10-16 अगस्त तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा...
Blog

गढ़बेंगाल के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं…

देश की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु द्वारा बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके अद्भुत एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

श्री मंडावी द्वारा पारंपरिक गोंड और मुरिया समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों ने न केवल बस्तर की कला को राष्ट्रीय मंच दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  मंडावी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की जनजातीय प्रतिभा और सांस्कृतिक समृद्धि का गौरवपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्री मंडावी जैसे कलाकारों ने अपनी साधना से यह सिद्ध किया है कि हमारी मिट्टी की कला विश्वपटल पर छा सकती है। यह पद्मश्री सम्मान बस्तर की लोकपरंपरा, शिल्प और सांस्कृतिक चेतना को राष्ट्रीय गौरव दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page