Latest news
ऐतमानगर समूह जल प्रदाय योजना का सचिव कैसर अब्दुल हक ने किया निरीक्षण... जय हिरामण छ़त्री मछुआ सहकारी समिति के संचालक मण्डल सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी... प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अजगरबहार  को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत... प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली एवं कटघोरा को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र... जिला खनिज न्यास मद से जिले  के स्वास्थ्य केन्द्रों में कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्य... छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर घर में ही दफनाए शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा... पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव ने किया भूमि पूजन: वार्ड क्र.27 में पांच लाख की लागत से लगाई जाएगी पेवर ब्लॉक... घुमने निकली नाबालिग के साथ गैंगरेप,16 साल की लड़की को दरिंदों ने बनाया शिकार... नकली ब्रेसलेट देकर महिला ने उड़ाया लाखों का सोना, व्यापारियों में मचा हड़कंप... सक्ती निर्माणधीन मकान से तीन नग लोहे की खिड़की एवं टूल्लू पंप चोरी, एक आरोपी के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार...
Blog

गले में अटका चना, डेढ़ साल के मासूम की मौत, अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गले में चना अटकने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा खेलते समय चना निगल गया, जो गले में फंस गया। इससे बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन, श्वास नली में चना अटक गया। डॉक्टर गले से चना निकाल पाते इससे पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, कोरबा जिले के पाली निवासी शिवांश पोर्ते (16 माह) के माता-पिता रतनपुर के खाल्हेपारा स्थित संजय जायसवाल के फॉर्म हाउस में रहते हैं। मंगलवार को शिवांश घर में खेल रहा था। इस दौरान शिवांश घर पर रखे एक चने को मुंह में डालने लगा। खेलते समय चना शिवांश ने निगल लिया, जो उसके गले में अटक गया।

चना शिवांश के सांस नली में फंस गया। जिसके चलते उसकी सांसें थमने लगी। वहीं, बच्चा अटक अटक कर लगातार रोने लगा। उसकी हालत देखकर घबराए परिजन उसे रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।लेकिन, जब तक डॉक्टर चने को गले से निकाल पाते शिवांश की मौत हो गई। इस मामले में रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page