Latest news
ऐतमानगर समूह जल प्रदाय योजना का सचिव कैसर अब्दुल हक ने किया निरीक्षण... जय हिरामण छ़त्री मछुआ सहकारी समिति के संचालक मण्डल सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी... प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अजगरबहार  को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत... प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली एवं कटघोरा को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र... जिला खनिज न्यास मद से जिले  के स्वास्थ्य केन्द्रों में कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्य... छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर घर में ही दफनाए शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा... पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव ने किया भूमि पूजन: वार्ड क्र.27 में पांच लाख की लागत से लगाई जाएगी पेवर ब्लॉक... घुमने निकली नाबालिग के साथ गैंगरेप,16 साल की लड़की को दरिंदों ने बनाया शिकार... नकली ब्रेसलेट देकर महिला ने उड़ाया लाखों का सोना, व्यापारियों में मचा हड़कंप... सक्ती निर्माणधीन मकान से तीन नग लोहे की खिड़की एवं टूल्लू पंप चोरी, एक आरोपी के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार...
Blog

चार साल से फरार डकैती और लूट के आरोपी धनीराम चढ़ा पुलिस के हत्थे…

लगभग 4 वर्षों से फरार डकैती का आरोपी धनीराम घृतलहरे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ डकैती, लूट और अभिरक्षा से फरार होने के 5 मामले दर्ज हैं। रायपुर के आरंग और महासमुंद के तुमगांव स्थित शराब दुकानों में डकैती करने के आरोप हैं।

रायपुर छत्तीसगढ़ // पुलिस के मुताबिक आरोपी धनीराम घृतलहरे दो बार पुलिस अभिरक्षा से फरार हो चुका था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सुराग जुटा रही थी। अंततः एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया।

दो बार अभिरक्षा से फरार :धनीराम घृतलहरे मई 2021 में महासमुंद जेल से इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल, रायपुर लाया गया था, जहां से वह फरार हो गया। इसके बाद नवंबर 2021 में पुलिस ने उसे तिल्दा-नेवरा क्षेत्र से पकड़ा था, लेकिन विधानसभा थाना क्षेत्र में वाहन से कूदकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर हथकड़ी सहित फिर से भाग निकला।

पुलिस की विशेष कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने आरोपी की लगातार पतासाजी की। मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर छिपने के ठिकाने पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसे पैर में चोट लगी। अंततः उसे गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई। आरोपी के खिलाफ पहले से स्थायी वारंट जारी है। पुलिस का कहना है कि वह आपराधिक प्रवृत्ति का है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page