चोरी के जेवरात खरीद कर गला रहा था सोनार, ज्वैलर्स संचालक समेत चार आरोपी गिरफ्तार…

पकड़े गए आरोपी आदतन चोर है और चोरी के माल को अक्सर निखिल सोनी और अमित काले को ही बेचा करते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया है।

कोरबा छत्तीसगढ़ – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर, यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण इक्का के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन क्षेत्र में गठित तीन गंभीर चोरी के मामलों का पुलिस ने किया खुलासा। साइबर सेल कोरबा एवं थाना सिविल लाइन रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के मध्य एमपी नगर कॉलोनी में चोरी की बड़ी घटना सामने आई थी चोरों ने आधी रात एमपी नगर के एमआईजी 1/139 नंबर के मकान में धावा बोलकर करीब दस से 15 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया था चोरों ने 50 हजार रुपए नकदी रकम के साथ ही सोने,चांदी और हीरे के जेवरातों पर हाथ साफ किया था।
मकान मालिक सुजीत कुमार कंस्ट्रक्शन ठेकेदार है जो कोरबा शहर के अलावा दूसरे जिलों में भी ठेकेदारी का काम करता है सुजीत अपने परिवार के साथ किसी काम से भिलाई गया हुआ है। उसे फोन पर जानकारी मिली कि उसके घर में चोरी हो गई है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो चोर है और दो सोनार है जो चोरी का सोना खरीदकर गला देते थे और उसे बेच देते थे।
इस प्रकरण में पुलिस ने कुल चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है,जिनमें नितेश साहू और ललित भोई चोर हैं जबकि निखिल सोनी नामक सराफा कारोबारी चोरी के जेवरातों का खरीददार है वहीं अमित काले चोरी के गहनों को गलाने का काम करता था। घटना के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई थी,और सीसीटीवी फुटेज में कैद तस्वीरों के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी आदतन चोर है और चोरी के माल को अक्सर निखिल सोनी और अमित काले को ही बेचा करते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया है। चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए चोर खरमोरा क्षेत्र में भी दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिए थे। पुलिस ने उनके पास से सोना चांदी की जेवरात समेत कुछ नगदी रकम बरामद किये है।
आरोपियों के नाम
(01) नितेश साहू पिता राजू साहू उम्र 21 वर्ष निवासी रामनगर मुड़ापार चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली कोरबा।
(02) ललित भोई पिता रोहित कुमार भोई उम्र 18 वर्ष जयसवाल पेट्रोल पंप के सामने चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली कोरबा।
(03) निखिल सोनी पिता बजरंग सोनी उम्र 29 वर्ष निवासी अग्रसेन चौक कोरबा।
(04) अनिल काले पिता अप्पासो काले उम्र 42 वर्ष निवासी रामसागरपारा कोरबा।



