छत्तीसगढ़ कोरबा;पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा की भव्य कलश यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्रीराम से गूंजा कोरबा…

छत्तीसगढ़ के कोरबा ढपढप में भव्य शुरुआत: कथा से एक दिन पहले निकाली गई कलश यात्रा में भारी आस्था और उत्साह देखने को मिला, जिसमें 21 हजार महिलाओं ने कलश यात्रा की जिसमें श्रद्धालु भी शामिल हुए।

भक्तिमय माहौल: हनुमंत कथा के कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, जिसे ‘आस्था का महाकुंभ’ कहा गया।

छत्तीसगढ़ कोरबा (ढपढप) // जिले की धरती शुक्रवार को धर्म, आस्था और भक्ति के महासागर में डूबी नजर आई, जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमत। कथा से पूर्व ढपढप में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, उल्लास और जय श्री राम के गगनभेदी नारों के बीच निकली इस यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कलश यात्रा का शुभारंभ ढपढप से हुआ। जहां विधिवत पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर आगे बढ़े। गाजे बाजे, धोल, नगाड़े संग ध्वनि और भक्ति गीतों के साथ निकली।यह यात्रा ढपढप गांवों के प्रमुख मार्गों में गुजरते हुए विन्ध्यवासिनी मंदिर पर संपन्न हुई। कई किलोमीटर लंबी इस यात्रा में केसरिया ध्वजों की लहर, श्रद्धालुओं की कतारें और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र राममयी हो उठा। कलश यात्रा में शामिल हजारों महिलाओं की आस्था देखते ही बन रही थी। सिर पर कलश, मुख पर श्रद्धा और मन में भक्ति लिए महिलाएं अनुशासन व ढंग से यात्रा में आगे बढ़ती रहीं। जगह जगह श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई, वहीं सामाजिक संगठनों और व्यापारियों द्वारा जलपान व सरबत की व्यवस्था की गई। पूरे मार्ग पर भक्ति और सेवा का अनुपम दृश्य नजर आया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सभी सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आयोजन को भारतीय संस्कृति, सनातन परम्परा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने, लेकिन सकारात्मक ऊर्जा फैलाने और युवाओं को संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
उल्लेखनीय है कि आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 28 मार्च से 01 अप्रैल तक कोरबा के ढपढप मैदान में आयोजित होगी। कथा के आयोजन की जिम्मेदारी जुड़ावन सिंह ठाकुर मुख्य संरक्षक, संरक्षक मंडल प्रमुख सुबोध सिंह, कार्यक्रम सचिव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह, जिलाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, मात् शक्ति प्रमुख ऋतु चौरसिया, अपना घर सेवा आश्रम के राणा मुखर्जी, पवन गर्ग सहित समिति ने संभाली है। जिनके नेतृत्व में आयोजन को भव्य बनाने की व्यापक तैयारियां की गई है।



