Blog

छत्तीसगढ़ भाजपा ने कोरबा सभापति नूतन सिंह ठाकुर को 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को भी नोटिस…


कोरबा छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही, राज्य के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को भी पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

BJP ने नगर निगम सभापति चुनाव में अपने अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को मैदान में उतारा था, लेकिन नूतन सिंह ठाकुर ने पार्टी निर्देशों की अवहेलना करते हुए स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।BJP जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि नूतन के खिलाफ प्रदेश संगठन को रिपोर्ट भेजी गई, जिसके बाद उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया।

वही मंत्री लखन लाल देवांगन को पार्टी ने 48 घंटे के भीतर जवाब माँगते हुए नोटिस भेजा है। यह कार्रवाई सभापति चुनाव के बाद उनके द्वारा मीडिया को दिए गए “अनुशासनहीन बयानों” के चलते की गई है।नूतन सिंह ठाकुर लंबे समय से BJP के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं, लेकिन सभापति चुनाव में पार्टी के फैसले के खिलाफ जाने के कारण उन्हें दंडित किया गया। इस चुनाव में उन्होंने BJP के ही प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को हराकर सत्तापक्ष को झटका दिया था।अभी तक नूतन सिंह ठाकुर ने इस निष्कासन पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

इस कार्रवाई से छत्तीसगढ़ BJP में अंदरूनी मतभेद सामने आए हैं। स्थानीय नेता इसे “अनुशासन बनाए रखने की कोशिश” बता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button