छत्तीसगढ़ में पत्नी पर चरित्र शंका के चलते पति ने डंडे से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट…

कोरबा (छत्तीसगढ़) के बालको थाना क्षेत्र के मुचलधुवा गांव में पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते पति ने हत्या कर दी। आरोपी फुलजेन तिर्की (38) ने विवाद के बाद पत्नी गीता तिर्की (36) को डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
कोरबा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें पति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति अपने पत्नी के चरित्र पर शक करता था। बातों बातों में विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए पति ने डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से पत्नी गीता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति रविवार को ही गोवा से लौटा था। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लिया। इसके अलावा महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पूछताछ में पति ने चरित्र शंका पर हत्या करना बताया।

इस मामले में थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी पति फुलजेन तिर्की को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



