Latest news
छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर घर में ही दफनाए शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा... पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव ने किया भूमि पूजन: वार्ड क्र.27 में पांच लाख की लागत से लगाई जाएगी पेवर ब्लॉक... घुमने निकली नाबालिग के साथ गैंगरेप,16 साल की लड़की को दरिंदों ने बनाया शिकार... नकली ब्रेसलेट देकर महिला ने उड़ाया लाखों का सोना, व्यापारियों में मचा हड़कंप... सक्ती निर्माणधीन मकान से तीन नग लोहे की खिड़की एवं टूल्लू पंप चोरी, एक आरोपी के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार... CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की पहली बैठक संपन्न... बड़ी खबर : CAF के जवान ने साली और चाचा ससुर पर चलाई गोली, मौके पर हुई दोनों की मौत, मचा हड़कंप... देखें वीडियो जांजगीर चांपा उपसरंपच मर्डर केस, कमीशन के चक्कर में हुई हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार... वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान का शो रहा फ्लॉप,कार्यकर्ताओं को रोक पाने में नाकाम... साहब... शिक्षिका डुबा रहीं बच्चों का भविष्य: परेशान ग्रामीणों ने किया शाला बहिष्कार, बोले- इन्हें अक्षर ज्ञान ...
Blog

जल्द ही हो सकता है साय मंत्रिमंडल का विस्तार, इस संभाग को मिल सकता है नया मंत्री…

छत्तीसगढ़ के साय मंत्रिमंडल में जल्द ही विस्तार हो सकता है। मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे और प्रधानमंत्री के मुलाकात के बाद इसकी अटकलें और तेज हो गई हैं। प्रदेश को 3 से 4 नए मंत्री मिल सकते हैं। जानकारों का मामना है कि बस्तर क्षेत्र से कोई नया मंत्री बनाया जा सकता है।

रायपुर छत्तीसगढ़ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रवास पर होने से एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। शुक्रवार को प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सीएम साय की मुलाकात और चर्चा को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार इसी माह में होगा। 14 या 15 जून को तीन से चार से विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही दो मौजूदा मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, दुर्ग से गजेंद्र यादव, रायपुर से राजेश मूणत, सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा संभावित मंत्रियों की सूची में शामिल हैं।

बता दें कि संगठन स्तर पर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाए रखने के लिए इन नामों पर चर्चा के साथ सहमति बनी है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में बदलाव के तहत दो मौजूदा मंत्रियों को हटाने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि उनके नामों का आधिकारिक तौर पर पुष्टि करने से सत्ता व संगठन से जुड़े लोग बच रहे हैं।

बस्तर को मिल सकता है मंत्री पद

राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार और आरएसएस का बस्तर पर जिस तरह से फ़ोकस बढ़ा है, उसे देखते हुए बस्तर से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। संभावितों में लता उसेंडी का नाम पहले भी आ चुका है, लेकिन कोई और चौंकाने वाला नाम भी बस्तर से शामिल हो सकता है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मंत्रियों के परफार्मेंस और संख्या को देखते हुए एक-एक को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page