Blog
जल उपचार कार्य ( मुख्य पंप )में खराबी के कारण नगर निगम के इन क्षेत्रों में कल जल आपूर्ति प्रभावित…

कोरबा छत्तीसगढ़ // जल उपचार संयंत्र को पानी की आपूर्ति करने वाले मुख्य पंप में खराबी आने के कारण नगर निगम के कोरबा जोन, टी पी नगर जोन, कोसा बाड़ी जोन , रवि शंकर जोन और बाल्को जोन क्षेत्र के घरों में पानी की आपूर्ति 2 सितम्बर को बाधित रहेगी।
कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह ने कहा है कि कृपया आश्वस्त रहें कि इन क्षेत्रों में यथाशीघ्र आपूर्ति बहाल करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।जल आपूर्ति की पूर्ण बहाली में तेजी लाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।




