LETEST
Blog

जशपुर में मृतक के नाम पर फर्जी पॉवर अर्टानी: भू माफियाओं ने जमीन बेचने की कोशिश,2 गिरफ्तार…

जशपुरनगर // जशपुरनगर में भू माफियाओं के एक गिरोह का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने मृतक व्यक्ति के नाम पर फर्ज़ी पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं।

मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम गम्हरिया का है। जहां महेश राम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता स्वर्गी सोमराराम का निधन साल 2014 में हो चुका था। भू माफियाओं ने स्वर्गी सोमराराम के नाम पर ऋण पुस्तिका और भू-अभिलेख की डुप्लीकेट प्रतियां निकलवाई।

इसके बाद एक फर्जी आधार कार्ड तैयार किया गया, जिसमें नाम तो सोमराराम का था, लेकिन फोटो आरोपी आघुन राम लगाया गया। आरोपी ने खुद को मृतक बताया और जमीन बेचने की कोशिश की।

आरोपी ने खुद को भी मृतक बताया

इसी फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर, आरोपी अगनू राम ने 3 नवंबर 2023 को खुद को मृतक सोमा राम बताते हुए उप पंजीयक कार्यालय कुनकुरी में पेश होकर आरोपी आनंद खलखों के नाम जमीन की खरीदी बिक्री के लिए पावर आप अर्टानी बनवा दी। महेश राम ने एसपी आफिस और कुनकुरी न्यायालय में परिवाद.दायर किया है।

कोर्ट के आदेश और शिकायत की जांच के बाद कुनकुरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420,467,468,471 और 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में जितेन्द्र कुमार शर्मा, अगनू राम , आनंद खलखो और रामलाल की मिलीभगत से मृतक। के नाम जाली दस्तावेज बनाने की पुष्टि हुई।

जाँच के बाद पुलिस ने जितेंद्र कुमार शर्मा 34 वर्ष और अघुन राम 58 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड भी जब्त किया गया है। वहीं, आरोपी आनंद खो और रामलाल अभी भी फरार है जिनकी तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page