LETEST
Blog

जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला,हमले के बाद लापता सिपाही अनिल 5 घंटे बाद मिला,एसपी और अन्य अधिकारी पहुँचे घटना स्थल…

छत्तीसगढ़ कोरबा / जिले के बांगो थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बागबुड़ा में चोरी की तहकीकात करने पहुंचे पुलिस बल पर हमला कर दिया गया। इस हमले में आरक्षक अभिषेक पांडे ,गजेंद्र और अनिल पोर्ट घायल हो गए।
मारपीट के दौरान ही ग्रामीणों ने जब पुलिस टीम को दौड़ाया तब अनिल भी जंगल की ओर भागे। उसके बाद से उनका पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन पाँच घंटे बाद लापता अनिल सकुशल मिल गया है।

ग्रामीणों द्वारा पुलिस बल पर हमला किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुँच गए हैं। और वैधानिक कार्यवाई कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page