LETEST
Blog

जादू टोना के शक में मारपीट की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार…


कोरबा छत्तीसगढ़ (चौकी कोरबी थाना पसान) // जादू टोना करते हो कहकर मारपीट की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पीड़ित मनोज कुमार धनवार पिता श्री लाल धनवार उम्र 45 साल निवासी kurtha के द्वारा दिनांक 16/8 /2024 को चौकी कोरबी में रिपोर्ट दर्ज कराया की कि आरोपी जितेंद्र सारथी के द्वारा तुम जादू टोना करते हो कह कर मारपीट करने की धमकी दिया है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध टोनही प्रताड़ना अधिनियम के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जांच में आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी जितेंद्र सारथी पिता रमाशंकर सारथी उम्र 35साल निवासी kurtha चौकी कोरबी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 152/ 2025 धारा 4 टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी कोरबी सुरेश कुमार जोगी, आरक्षक रितेश शर्मा, संजय साहू, परमानंद दिवाकर, प्रधान रक्षक आनंद तिर्की की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page