LETEST
Blog

जिनदल की जनसुनवाई का विरोध, सड़क पर लोग उतरे…

रायगढ छत्तीसगढ // आमगांव क्षेत्र में प्रस्तावित जिंदल पॉवर प्लांट ए कोल माइंस !! गारे पेलमा सेक्टर 1, ओपन कास्ट और अंडरग्राउंड !! के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथ में तख्तियाँ लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए 14 अक्टूबर को ग्राम धौरा भाटा में प्रस्तावित लोकसुनवाई को रद्द करने की मांग की है।

दोपहर लगभग 12 बजे आमगाँव के ग्रामीण अम्बेडकर चौंक पर इकट्ठे हुए। यहां से प्लांट के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए रैली निकाली गई और कलेक्ट्रेट पहुँचे। कहा कि वन भूमि किसी भी हालत में जिंदल पावर लिमिटेड को नहीं दी जाएगी।

अब तक नहीं मिला रोजगार। प्रदर्शनकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम सभा में ग्रामीणों ने प्रस्तावित लोग सुनवाई को रद्द करने का निर्णय लिया है। वही कन्हैया पटेल ने कहा कि पिछले प्लांट विस्तार के दौरान ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिला और पर्यावरण प्रदूषण की मार झेलनी पड़ी थी। इसलिए अब कोई नया कंप्य परियोजना आमगांव में नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि यदि नई परियोजना बनीं तो इससे न केवल भूमि प्रभावित होगी बल्कि ग्रामीणों।के जीवन और स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ेगा। ज्ञापन में यह भी लिखा गया है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आगे और व्यापक आन्दोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page