Latest news
ऐतमानगर समूह जल प्रदाय योजना का सचिव कैसर अब्दुल हक ने किया निरीक्षण... जय हिरामण छ़त्री मछुआ सहकारी समिति के संचालक मण्डल सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी... प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अजगरबहार  को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत... प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली एवं कटघोरा को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र... जिला खनिज न्यास मद से जिले  के स्वास्थ्य केन्द्रों में कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्य... छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर घर में ही दफनाए शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा... पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव ने किया भूमि पूजन: वार्ड क्र.27 में पांच लाख की लागत से लगाई जाएगी पेवर ब्लॉक... घुमने निकली नाबालिग के साथ गैंगरेप,16 साल की लड़की को दरिंदों ने बनाया शिकार... नकली ब्रेसलेट देकर महिला ने उड़ाया लाखों का सोना, व्यापारियों में मचा हड़कंप... सक्ती निर्माणधीन मकान से तीन नग लोहे की खिड़की एवं टूल्लू पंप चोरी, एक आरोपी के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार...
Blog

डिजिटल अरेस्ट के दो अलग अलग मामलों में धोखाधड़ी में संलिप्त कंबोडिया गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार…


अपराध करने के बाद आरोपी अलग अलग राज्य में छिप गए थे जिन्हें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।

रायपुर छत्तीसगढ़ // पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार लगातार साइबर अपराध के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

केश 1, प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई की अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों ने खुद को सीबीआई एवं आरबीआई का अधिकारी होना बताकर प्रार्थी के नाम से संचालित मोबाइल नंबर के विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग का अपराधिक मामला दर्ज होने की झूठी बात बताकर डराया और 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल में जुड़े रहने बोलकर डिजिटल अरेस्ट कर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 282/25 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस, 66(D) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।

केश 2, प्रार्थी संतोष दाबडघाव ने रिपोर्ट दर्ज कराई की अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों ने खुद को दूरसंचार विभाग बंगलौर एवं मुंबई पुलिस का होना बताकर प्रार्थी के नाम से संचालित मोबाइल नंबर के विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग का अपराधिक मामला दर्ज होने की झूठी बात बताकर डराया और 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल में जुड़े रहने बोलकर डिजिटल अरेस्ट कर 88 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 305/24 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस, 66(D) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा मामलों की गंभीरता को देखते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर को तकनीकी साक्ष्य का विश्लेषण कर मुख्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने एवं ठगी की रकम होल्ड जप्त करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी घटना के बाद अलग-अलग राज्यों में छिप गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र भेजी गई। प्रार्थियों को कॉल करने में शामिल आरोपी मनीष पाराशर एवं अर्जुन सिंह को हाथरस उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को इधर-उधर करने में शामिल आरोपी आकाश तुशरानी, राहुल मरकड़ को क्रमशः उल्हासनगर मुंबई, अहमदनगर महाराष्ट्र तथा लखन जाटव को उज्जैन मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1 मनीष पाराशर पिता अशोक कुमार उम्र 27 वर्ष पता गोकुलपुरी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली।

2 अर्जुन सिंह पिता ब्रम्हा देव उम्र 25 वर्ष पता सियामल पटैनी हाथरस उत्तर प्रदेश।

3 राहुल मर्कड पिता सुभाष बाबूराव उम्र 40 वर्ष पता अहमदनगर महाराष्ट्र।

4 आकाश तुषरानी पिता इंदरलाल  उम्र 33 वर्ष पता उल्लासनगर थाने महाराष्ट्र।

5 लखन जाटव पिता दीपचंद उम्र 36 वर्ष पता उज्जैन मध्यप्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page