Latest news
ऐतमानगर समूह जल प्रदाय योजना का सचिव कैसर अब्दुल हक ने किया निरीक्षण... जय हिरामण छ़त्री मछुआ सहकारी समिति के संचालक मण्डल सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी... प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अजगरबहार  को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत... प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिकनीपाली एवं कटघोरा को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र... जिला खनिज न्यास मद से जिले  के स्वास्थ्य केन्द्रों में कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्य... छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर घर में ही दफनाए शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा... पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव ने किया भूमि पूजन: वार्ड क्र.27 में पांच लाख की लागत से लगाई जाएगी पेवर ब्लॉक... घुमने निकली नाबालिग के साथ गैंगरेप,16 साल की लड़की को दरिंदों ने बनाया शिकार... नकली ब्रेसलेट देकर महिला ने उड़ाया लाखों का सोना, व्यापारियों में मचा हड़कंप... सक्ती निर्माणधीन मकान से तीन नग लोहे की खिड़की एवं टूल्लू पंप चोरी, एक आरोपी के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार...
Blog

तखतपुर: अवैध संबंधों के चलते की गई थी पुजारी की हत्या, 12 घंटे में ही एक नाबालिग समेत 5 हत्यारे गिरफ्तार…

बिलासपुर छत्तीसगढ़ ( तखतपुर ) // तखतपुर थाना क्षेत्र के निगार बंद परसकांपा स्थित पाट बाबा मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 12 घंटे में ही सुलझा लिया और सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मंदिर में 30 वर्षीय मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू मंदिर में रहकर ही पूजा अर्चना किया करता था। हर दिन की तरह रविवार भी उसकी मां सुबह 6 बजे उसे चाय देने पहुंची तो देखा कि मंदिर परिसर में रक्त रंजिश उसकी लाश पड़ी है। यह देखकर उसकी माँ की चीख पुकार निकाल गई। बाद में लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि किसी ने बड़े ही बेरहमी। से पुजारी जागेश्वर पाठक की हत्या कर दी है। इससे पुलिस को समझ में आया कि किसी के साथ उसकी बहुत ही गहरी रंजिश रही होगी। इसी बिंदु पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। हत्यारों ने पुजारी की धारदार हथियार से हत्या की थी। मौके पर डॉग स्कवॉड, एफ एस एल की टीम ने जांच शुरू की। आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई तो।
पता चला कि मंदिर के सामने स्थित मन्दिर के खेत में अध्या में काम करने वाले सब्जी विक्रेता सुरेश धूरी की पत्नी के साथ पुजारी का अवैध संबंध था। इसे लेकर सुरेश धुरी और पुजारी जागेश्वर पाठक के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। इसी नाजायज़ संबंध की वजह से ही सुरेश धुरी की पत्नी और उसका तलाक भी हो गया था। इसी कारण से सुरेश धुरी पुजारी से रंजिश रखता था और काफी दिनों से उससे बदला लेने की फिराक में था।

मन्दिर की जमीन पर सुरेश धुरी और उसकी पत्नी खेती करते थे। इसी दौरान सुरेश धुरी की पत्नी के साथ पुजारी का अवैध सम्बन्ध बन गया। सुरेश ने अपनी पत्नी को पुजारी के साथ मिलने जुलने से मना किया लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ और उल्टे उसकी पत्नी उसे ही छोड़कर अपने दो बच्चों के साथ अलग रहने लगी। जहाँ पुजारी का आना जाना था। 29 अगस्त को भी पुजारी महिला के घर गया था। बताते हैं 30 अगस्त को भी पुजारी महिला से मिलने गया था लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

पुजारी मंदिर में ही रहता और सोता था। शनिवार रात भी वह मंदिर के कमरे में सो रहा था। इसी दौरान सुरेश धुरी अपने चार रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंचा और हत्या की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान हत्यारा पुजारी का मोबाइल भी अपने साथ ले गया। हत्यारे के मोबाइल नंबर लोकेशन बोदरी चकरभाठा में मिला, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। इधर पुलिस को मोबाइल सीडीआर में पुजारी और सुरेश धुरी की पत्नी के बीच बातचीत की जानकारी मिली, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया। घटना स्थल पर एक हत्यारे की चप्पल भी छूट गई थी यह भी पुलिस के लिए सूत्र बना।

घटना वाली रात सुरेश धुरी अपने चार साथियों के साथ पूजा करने के बहाने मंदिर पहुंचा और पुजारी को बाहर बुलाया। इस दौरान इन लोगों ने आसपास मौजूद ईट और सस्पेंशन पाइप, चाकू आदि से वार कर पुजारी की हत्या की और फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। मुख्य आरोपी सुरेश धुरी भी भखारा धमतरी से गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page