Latest news
छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर घर में ही दफनाए शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा... पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव ने किया भूमि पूजन: वार्ड क्र.27 में पांच लाख की लागत से लगाई जाएगी पेवर ब्लॉक... घुमने निकली नाबालिग के साथ गैंगरेप,16 साल की लड़की को दरिंदों ने बनाया शिकार... नकली ब्रेसलेट देकर महिला ने उड़ाया लाखों का सोना, व्यापारियों में मचा हड़कंप... सक्ती निर्माणधीन मकान से तीन नग लोहे की खिड़की एवं टूल्लू पंप चोरी, एक आरोपी के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार... CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की पहली बैठक संपन्न... बड़ी खबर : CAF के जवान ने साली और चाचा ससुर पर चलाई गोली, मौके पर हुई दोनों की मौत, मचा हड़कंप... देखें वीडियो जांजगीर चांपा उपसरंपच मर्डर केस, कमीशन के चक्कर में हुई हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार... वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान का शो रहा फ्लॉप,कार्यकर्ताओं को रोक पाने में नाकाम... साहब... शिक्षिका डुबा रहीं बच्चों का भविष्य: परेशान ग्रामीणों ने किया शाला बहिष्कार, बोले- इन्हें अक्षर ज्ञान ...
Blog

तलवार से केक काट रहे बीजेपी युवा मोर्चा के नेता: बद्री अग्रवाल के जन्मदिन का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग… देखें वीडियो

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बद्री अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो तलवार से केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कोरबा // छत्तीसगढ़ कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता बद्री अग्रवाल के जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो तलवार से केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बद्री अग्रवाल भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं, उनके इस कृत्य को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस मामले पर फिलहाल भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वायरल वीडियो में बद्री अग्रवाल अपने दोस्तों और समर्थकों के बीच जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान वे केक काटने के लिए चाकू की बजाय एक बड़ी तलवार का इस्तेमाल करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, वे खुशी- खुशी तलवार से केक काट रहे हैं और उनके आसपास खड़े लोग तालियां बजा रहे हैं। यह वीडियो उनके जन्मदिन समारोह के दौरान बनाया गया था और अब यह सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर घूम रहा है।

कांग्रेस ने साधा निशाना, कार्रवाई की मांगइस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा और उसके नेताओं पर निशाना साधा है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि एक तरफ भाजपा अनुशासन और कानून-व्यवस्था की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ उसके नेता इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना हरकतें कर रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा से सवाल किया है कि क्या वह अपने नेता के इस कृत्य पर कोई कार्रवाई करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि इस तरह के कृत्य समाज में गलत संदेश देते हैं और युवाओं को हिंसक प्रवृत्तियों की ओर प्रेरित कर सकते हैं।

भाई चाकूबाजी के मामले में जा चुका है जेल यह पहली बार नहीं है जब बद्री अग्रवाल विवादों में घिरे हैं। उनके भाई का नाम भी पहले चाकूबाजी के एक मामले में सामने आ चुका है और वह जेल की हवा भी खा चूका है। इस घटना ने एक बार फिर से अग्रवाल परिवार के विवादों को उजागर कर दिया है।

पार्टी की तरफ नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

इस पूरे मामले पर फिलहाल भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह देखना बाकी है कि पार्टी अपने युवा नेता के इस कृत्य पर क्या रुख अपनाती है और क्या कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है। इस वीडियो को लेकर कोरबा और छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मच गई है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह घटना न केवल भाजपा के लिए एक शर्मिंदगी का कारण बनी है, बल्कि इसने समाज में हथियारों के बढ़ते प्रदर्शन पर भी एक बहस छेड़ दी है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने पुष्टि की है कि, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति बद्री अग्रवाल ही है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

तलवार से केक काट रहे भाजपा के युवा नेता बद्री अग्रवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page