दर्दनाक सड़क हादसा : कब थमेगा रफ्तार का कहर! ट्रेलर और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम… देखें वीडियो

कोरबा में सड़क दुर्घटनाएँ थम नहीं रहीं है. लगातार रफ्तार और बेलगाम गाड़ियाँ मानो मौत बांट रही है. आए दिन सड़क पर अकाल मौत कोई न कोई इंसान मर रहा है. यहाँ के लोग कोरबा की सड़क पर चलने से डरे सहमे महसूस कर रहे हैं. एक बार फिर ट्रेलर और बाइक के बीच भिड़ंत में दो शख्स की जान चली गई.

कोरबा छत्तीसगढ़ / जिले में शुक्रवार रात तेज रफ्तार टेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने ड्राइवर की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया. यह घटना उरगा चौक के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार बरीडीह गाँव के रहने वाले पुरुषोत्तम पटेल 35 वर्ष और अयोध्या पटेल 38 वर्ष किसी काम से बाहर आए हुए थे और घर लौट रहे थे. बाइक सवार दोनों चापा रोड से भैंसमा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दोनों हादसे के शिकार हो गये. सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
ड्राइवर की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर अड़े ग्रामीण.
हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया. गुस्साए ग्रामीणों ने शव उठाने से इंकार कर दिया और सड़क के दोनों तरफ जाम कर दिए. लोगों की मांग थी कि ट्रक ड्राइवर की तत्काल गिरफ्तारी और मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा राशि देने माँग पड़ अड़े रहे. इस दौरान सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.
सीएसपी कोरबा भूषण एक्का
जानकारी दी कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. लोगों ने चक्काजाम किया हैं. जिन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है. मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
तहसीलदार के द्वारा 25-25 हजार का मुआवजा राशि देने के बाद देर रात करीब 1 बजे ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। और ग्रामीणों ने मांग की है कि सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक नो एंट्री किया जाए। ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाए क्षेत्र में ना हो सके।


