LETEST
Blog

नवरात्रि के लिए बिलासपुर कोरबा पूजा स्पेशल ट्रेन: 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेंगी, जानिए क्या है रूट…

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने नवरात्रि पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर कोरबा बिलासपुर के बीच पूजा स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक संचालित होगी।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08203/08204 बिलासपुर कोरबा बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगी। गाड़ी संख्या 08203 बिलासपुर कोरबा पूजा स्पेशल ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से प्रतिदिन शाम 6 बजे रवाना होगी।

इन मार्गों पर चलेंगी ट्रेन

यह ट्रेन गतौरा (18:11/18:12) जयराम नगर (18:20/18:21) कोटमी सोनार (18:28/18:29) अकलतरा (18:37/18:39) कापान (18:48:/18:39) जांजगीर नैला (18:56/19:01) चांपा (19:11/19:13),

बालपुर हाल्ट (19:30/19:31) कोठारी रोड (19:37/19:38) मड़वारानी (19:44/19:54) और उरगा (20:01/20:02) होते हुए 20:30 बजे तक कोरबा स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08204 कोरबा बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कोरबा।स्टेशन से प्रतिदिन रात्रि 22:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उरगा (22:24/2225) सरगबुंदिया (22:31/22:32) मड़वारानी (22:39/22:40) कोठारी रोड (22:45/22:46) बालपुर हाल्ट (22::51/22:52) चांपा (23:04/23:06) जांजगीर नैला (23:18/23:23) कापी (23:29/23:30)

अकलतरा (23:37/23:39) कोटिमी सोनार (23:45/23:46) जयरामनगर (23:52/23:53) और गतौरा (00:04/00:05 होते हुए 00:30 बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page