नशे में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद…

बिलासपुर छत्तीसगढ़ (थाना कोटा)/ नशे की हालत में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। मामूली विवाद के बाद उसने ईंट से वार कर भाई की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात गनियारी गाँव में रहने वाले झंगल राम सूर्यवंशी 55 अपने बड़े भाई मन्गली राम सूर्यवंशी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झंगल राम नशे की हालत में था और उसने ईंट से भाई के सीने पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भाई को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में बी.एन.एस की धारा 103(1) तहत केस दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे न्याक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक घनश्याम आडिल, आरक्षक जलेश्वर साहू, आरक्षक सोमेश्वर साहू एव थाना स्टाप का विशेष भूमिका रहा।



