LETEST
Blog

नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मामले के संबंध में सक्ती पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुंवर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर बाराद्वार थाना प्रभारी लखनलाल पटेल ने की कारवाई


सक्ती छत्तीसगढ़ (थाना बाराद्वार)– नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपित को बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर उसे जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने बताया कि , पीड़‍ िता और उसके परिजन ने बाराद्वार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें उसने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ आरोपित मोहित रात्रे पिता श्यामलाल रात्रे उम्र 18 वर्ष निवासी रायपुरा  भाटापारा थाना बाराद्वार जिला सक्ती छत्तीसगढ़ के द्वारा  2025 से शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया है। जब शादी करने की बात कही तो इनकार कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर बाराद्वार पुलिस ने धारा 65(1)351(2) बीएनएस धारा 06पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहित रात्रे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल करा दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल, सहायक उप निरीक्षक यशवंत राठोर, प्रधान आरक्षक देवनारायण चंद्रा, आरक्षक योगेश राठौर, आरक्षक दिलसाय सोनवानी, आरक्षक जितेंद्र सिदार और आरक्षक किशोर सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page