पहले साथ में पी रहे थे शराब, फिर अचानक हुआ विवाद तो दोस्त ने चाकू से गर्दन पर कर दिया वार, गंभीर हालत में जिला अस्पताल दाखिल…

कोरबा छत्तीसगढ़ // थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फोकटपारा इलाके में बुधवार रात शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे का गला चाकू से रेत दिया। पीड़ित को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार है। कोतवाली पुलिस ने मामले में धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर लिया है। और आरोपी की तलाश कर रही है।
बुधवार के रात करीब 10 बजे यह वारदात फोकटपारा में हुई। पुलिस के अनुसार पीड़ित मुकेश दुबे और आरोपी निकोलस पाल दोनों पुराने दोस्त हैं और इसी क्षेत्र में रहते हैं। घटना के समय दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बड़ा की निकोलस ने अपने पास रखे चाकू से मुकेश के गले पर वार कर दिया। हमले से मुकेश लहूलुहान हो गया। इसके बाद चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टर ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए निगरानी में रखा हुआ है। और कोतवाली थाना प्रभारी एम बी पटेल ने बताया कि आरोपी निकोलस पाल पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद से वह फरार हो गया है। पुलिस के द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और गुप्तचर तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। जल्दी आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



