LETEST
Blog

पुलिस निरीक्षक मंजूषा पांडेय का निधन: कैंसर से लंबी जंग के बाद ली अंतिम सांस, परिवार और शुभचिंतकों में शोक…

कोरबा छत्तीसगढ़ // जिले की पुलिस महकमे में शोक की लहर है। हरदी बाजार पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय की धर्मपत्नी और 2008 बैच की पुलिस निरीक्षक श्रीमती मंजूषा पांडेय का आज रायपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

मंजूषा पांडेय लंबे समय से कैंसर रोग से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमा सहित उनके सहकर्मियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

मंजूषा पांडेय ने कोरबा जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दी थीं। वह एक सक्षम और निष्ठावान पुलिस अधिकारी के रूप में जानी जाती थीं। उनके निधन से पुलिस महकमा और उनके परिवार को गहरा दुख पहुंचा है।

मंजूषा पांडेय के निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर है। उनके सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

‼️समय की आवाज CG NEWS परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।। 🙏‼️

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page