LETEST
Blog

पुलिस ने जप्त किया 01 क्विंटल 90 किलो गांजा, युवती समेत तीन तस्करों को किया गिरफ्तार… देखें वीडियो

गरियाबंद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई करते हुए 01 क्विंटल 90 किलो गांजा पकड़ा है।

गरियाबंद छत्तीसगढ़ // गरियाबंद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई करते हुए 01 क्विंटल 90 किलो गांजा पकड़ा है। जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी पकड़ी गई है। यह गांजा उड़ीसा से गरियाबंद होते हुए जबलपुर मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। इस प्रकरण में तीन आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। वहीं इनोवा समेत दो कार भी जप्त की गई है।

कैसे पकड़ में आए तस्कर

बता दें कि मुखबिर कि सूचना पर छुआ से लगातार पीछा करते हुए मलगाँव इलाक़े में इनोवा समेत दो कार को पुलिस वाहन सीपीआर से ठोकर मारकर रोका। कार में सवार दो युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि जबलपुर में गांजे की कीमत ज्यादा मिलने के कारण वे उड़ीसा से गांजा खरीद कर ले जा रहे थे।

एसडीओपी निशा सिन्हा ने कहा आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई.

एसडीओपी निशा सिन्हा ने मौके पर पहुंच कर जाँच की। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पकड़े गए तस्करों के अलावा कुछ तस्कर फरार हैं उनकी भी खोज खबर ली जा रही है।

पुलिस ने कार से जब्त की गांजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page