पुलिस ने 76 पव्वे देसी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना मुलमुला पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ // पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवम् उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शोरी के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना मुलमुला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें आरोपी मंगलेश निर्मलकर निवासी अमोरा थाना मुलमुला के कब्जे से 76 पाव देशी प्लेन शराब जुमला कीमती 6080/ रुपया बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलमुला उप निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, हेमलाल महिलांगे, प्रधान आर. राजमणी द्विवेदी म.आर. जयंती लहरे, आर. भूपेन्द्र कंवर एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा l



