LETEST
Blog

प्रथम कोरबा जिला जू-जित्सु प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न, 90 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम… देखें वीडियो

कोरबा छत्तीसगढ़ // जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ कोरबा द्वारा आयोजित एवं सह-संयोजक लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी के सहयोग से प्रथम कोरबा जिला जू-जित्सु प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कोरबा के हृदय स्थल सिटी सेंटर मॉल स्थित लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी, कोरबा में बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

यह आयोजन एशियन गेम्स 2026 के विज़न को ध्यान में रखते हुए किया गया, ताकि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जा सके। प्रतियोगिता जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के माननीय सचिव श्री विनय जोशी जी के दिशा-निर्देशों,छत्तीसगढ़ जू जित्सु संघ के महासचिव श्री राणा अजय सिंह के मार्गदर्शन, स्टेट एसोसिएशन से आए नेशनल रेफरी श्री एम. डी. रज़ा जी की सटीक रेफरीशिप ,जिला रेफरी कमीशन की चेयरमैन स्नेहा बंजारे तथा जिला जू-जित्सु संघ के अध्यक्ष श्री प्रेमराज बंजारे की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

खिलाड़ियों के लिए तीन घंटे का विशेष सेमिनार भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें अंतरराष्ट्रीय नियमों की एवं पांचो गेम्स केटेगरी की विस्तृत जानकारी दी गई। इस पहल से खिलाड़ियों को भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर मिला।

प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी रहीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा –
“जू-जित्सु जैसे मार्शल आर्ट खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का गुण सिखाते हैं। कोरबा के युवा खेलों में लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं, और इस तरह के आयोजन उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। मेरी शुभकामनाएँ हैं कि यहां के खिलाड़ी एशियन गेम्स और ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर देश का नाम रोशन करें।”

विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद श्री दीपक यादव ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और आयोजन समिति की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका अविनाश बंजारे (प्रभारी, जू-जित्सु संघ कोरबा), रोशनी पटले, प्रेमराज बंजारे (अध्यक्ष, जिला जू-जित्सु संघ), अजीत शर्मा (उपाध्यक्ष), आयुष निराला (सचिव), स्नेहा बंजारे (टेक्निकल कमेटी चेयरमैन), देवाशीष कश्यप (सह सचिव), रानी मरकाम (सह सचिव), ईशा सोनवानी (कोषाध्यक्ष), बिस्वजीत मंडल उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, राष्ट्रीय खिलाड़ी गुंजन देवांगन, आरिफ सहित कई अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंडर–8 वर्ग में ख्याति आर्य (–20 किग्रा) और मेधा सोनी (–18 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।

अंडर–10 बालिका वर्ग में तनिशी मजूमदार (–32), वन्नी रुपल कुमार (–40), मुद्रा श्रीवास्तव (–25), आद्या राठौर (–36), कनिष्का गोयल (–22), आकांक्षा रहांगडाले (+40) और सौम्या अग्रवाल (–28) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए, जबकि वन्या राठौर (–28) को रजत मिला।

अंडर–10 बालक वर्ग में पी. हविश कृष्णा (–40), रुद्र शर्मा (–32), अक्षत साहू (–22), आद्विक गोयल (–28) और अद्वितीय यादव (–36) स्वर्ण पदक विजेता रहे, वहीं कव्या खरे (–40) को रजत मिला।

अंडर–12 बालक वर्ग में युवराज गोगोई (–36), अर्नव यादव (–32), भविष्य राज (–40), दिव्यांशु कुमार सिंह (–40), प्रणव कुमार निर्मलकर (–48), लखन साहू (–36), आढ़्या सोनी (–52), इस्सैक कुजूर (–40) और आशीष गेंडले (–62) ने स्वर्ण पदक जीते। इस वर्ग में अनिंदित गोस्वामी (–36), समीर जोएल कुमार (–32) और शिवांश (–40) को रजत, जबकि नेवान आर. पिल्लई (–32) को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

अंडर–12 बालिका वर्ग में थ्रेशा चौहान (–36), अवनी शर्मा (–48) और जस्मीत कौर (–28) ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अद्वितीय गुप्ता (–36) को रजत तथा तृषा जैन व पूर्विका ऐडली (दोनों –36) को कांस्य पदक मिले।

अंडर–14 बालक वर्ग में लोमाश प्रसाद सिन्हा (–36), फरहान रज़ा (–44), वीरभद्र प्रकाश पैकरा (–54), अगस्त्य शर्मा (–69) और आद्रित नारायण पांडे (+69) स्वर्ण पदक विजेता बने। अर्नव साहू (–36) व शौर्य उरांव (–44) ने रजत पदक जीते।

अंडर–14 बालिका वर्ग में हृदया मंडल (–52), विधि विजयवर्गीय (–40), कूहू रहांगडाले (–48), मिया फ्रांसिस अलापट (–44) और आर्या सेठी (–32) ने स्वर्ण पदक जीते। इसी वर्ग में जहान मणिकपुरी (–52), वी. सांभवी (–40), प्रिया गेंडले (–48) और अपर्णा चौहान (–44) को रजत,एकता पटेल को कांस्य पदक एवं शिफा मोदी को कांस्य पदक प्राप्त हुए।

अंडर–16 बालक वर्ग में वैभव कृष्णा (–62), देवराज गोगोई (–69), सुयस महंत (–56), नयन साहू (–48) और अनिरुद्ध सिंह (–44) ने स्वर्ण पदक जीते, वहीं अनीश कुमार खरे (–62) को रजत मिला।

इसी आयु वर्ग में बालिकाओं में श्रेया नेगी (–40), दीक्षा सिन्हा (–44) और पारिधि नेमी (–48) स्वर्ण पदक विजेता रहीं, जबकि पलमायरा (–40) और आर्या गौरी सिंह (–44) को रजत पदक मिले।

अंडर–18 वर्ग में मयंक कश्यप (–48), लकी लस्कर (–62), फ्रांसिस कुजूर (–52) और रुचिश्री रहांगडाले (–44) ने स्वर्ण पदक जीते।

अंडर–21 वर्ग में श्रेया ओग्रे (–48) ने स्वर्ण पदक अर्जित किया, वहीं एडल्ट वर्ग में स्वाति ओग्रे (–52) ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।


प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपनी प्रतिभा साबित की, बल्कि आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कोरबा जिले का नाम ऊँचा करने का संकल्प भी लिया। आयोजन स्थल पर मौजूद अभिभावकों और दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page