प्रबंधन की मनमानी : गंदा पानी पीने को मजबूर SECL कॉलोनीवासी…

कोरबा छत्तीसगढ़ // SECL कॉलोनी में कर्मचारियों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। पानी से दुर्गंध भी आ रही है। इससे जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र में यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। गंदे पानी से परेशान SECL कर्मचारियों ने वार्ड के पार्षद से लेकर SECL के संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है, मगर समस्या जस की तस बनी हुई है।
एसईसीएल कालोनी वासियों का कहना है कि मुख्य महाप्रबंधन की लापरवाही के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार पानी की शुद्धीकरण प्रक्रिया में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री को प्रबन्धन द्वारा समय पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिसके चलते कॉलोनी में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है जो पीने योग्य नहीं हैं।
इस गंभीर समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों एवमं पार्षद शैलेन्द्र सिंह और सुशील गर्ग ने प्रबंधन को शिकायतें सौंपी हैं। शिकायत के बाद प्रबंधन ने दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया था। पर अब तक शिकायत का समाधान नहीं हो सका है।
शिकायत की ,समाधान नहीं
SECL कॉलोनीवासियों ने बताया कि वार्ड के लोग लंबे समय से गन्दा पानी पी रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पार्षदों के साथ प्रबंधन को अवगत करवाया था। लेकिन प्रबंधन की उदासीनता और गैर जिम्मेदार रवैया के कारण अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
कालोनीवासियों ने चेतावनी दि है कि अगर जल्द ही स्वच्छ पानी आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी एसईसीएल प्रबन्धन की होगी।




