LETEST
Blog

बाराद्वार पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त किया कोरेक्स कफ सिरप, एक आरोपी कार के साथ गिरफ्तार… देखें वीडियो


सक्ती के बाराद्वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने भारी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप को खपाने के फिराक में कार में घूम रहे एक आरोपी युवक को माल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम रितेश गभेल पिता पुरुषोत्तम गभेल उम्र 26 वर्ष निवासी चैनपुर थाना करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ का निवासी है. इसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 116/2025 धारा 21c एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।


सक्ती छत्तीसगढ़ – पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा शान्ति व्यवस्था रखने के मददेनजर रखते हुये अवैध जुआ, शराब, मादक पदार्थ बिक्री व परिवहन करने वाले अपराधियों पर अकुंश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर सक्ती के मार्गदशन पर थाना प्रभारी निरी. लखन लाल पटेल थाना बाराद्वार दिनांक 12.05.25 को मुखबीर से सुचना मिला कि रेल्वे ओवर ब्रीज के नीचे रितेश गबेल पिता पुरूषोत्तम गबेल उम्र 26 साल निवासी चैनपुर थाना करतला जिला कोरबा (छग) अपने कार के डिक्की के अंदर मादक पदार्थ कोडिन सिरप रखा है उसे खपाने के लिए ग्राहक तलाश इंतजार कर रहा है जिसकी सूचना पर तत्काल टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी अंदर 41 नग कोडिनयुक्त आनरेक्स कप सिरप एवं 09 नग विंनसरेक्स कप सिरप कुल 50 नग मादक पदार्थ एवं टाटा पंच कार को जप्त किया गया जिसे नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर धारा 21 सी नारकोटिक्स एक्ट का सबुत पाये जाने से आरोेपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान.न्यायालय पेश किया गया।

         अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुंवर

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक लखन लाल पटेल, सउनि उपेन्द्र यादव ,प्रआर. मनीष राजपूत ,आर. योगेश राठौर , आर. दिलसाय सोनवानी , आर. अजय बंजारे  ,आर. रामनिवास उरांव, आर. बुधेशर पटेल का योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page