LETEST
Blog

बियर बाटल से प्राणघातक हमला, दो आरोपी गिरफ्तार…


जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ / मामले का विवरण इस प्रकार है कि आहत अजय चौहान को ग्राम नरियरा के शराब दुकान के पास सोनू यादव एवं अजय निर्मलकर के द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर एंव आरोपियों  द्वारा शराब पीलाने की बात कहते हुए आहत को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये उसे हाथ मुक्का एवं बियर की बॉटल से हमला करते हुए, मारपीट कर चोट पहुंचाया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध दिनांक 13.06.25 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में विवेचना दौरान आरोपी सोनू यादव एवं अजय निर्मलकर दोनो निवासी नरियरा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बियर बॉटल को फोड़कर आहत अजय चौहान को हत्या करने की नियत से उसके सीना में प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया है जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏺️ आरोपी के विरूद्ध धारा  296, 351(3),115(2), 3(5), 109 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

आरोपी

1. सोनू यादव उर्फ डेढिया उम्र 27 वर्ष निवासी नरियरा थाना मुलमुला
2. अजय कुमार निर्मलकर उम्र 26 वर्ष निवासी नरियरा थाना मुलमुला


उपरोक्त कार्यवाही मे  उप निरी. पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि कपिल राम साहू प्र.आर.  बलबीर सिंह, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, आरक्षक डिकेश्वर साहू , जितेन्द्र कुर्रे, देवमरकाम, यशवंत कश्यप, मनभावन पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page