LETEST
Blog

बिलासपुर में मंदिर कांड के बाद हंगामा : ठेलों में तोड़फोड़, आगजनी, SSP ने कसा शिकंजा…9 गिरफ्तार, देखें वीडियो

बिलासपुर छत्तीसगढ़ // मंदिर में अनैतिक कृत्य की घटना से देर शाम माहौल अचानक गरम हो गया। कुछ ही देर में मामला उपद्रव और आगजनी में बदल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और अन्य उपद्रवियों को गिरफ्तार कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। SSP ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मंदिर में हुई अनैतिक हरकत पर मचा हड़कंप

3 अकटूबर को 7:30 बजे आरोपी अशरफ खान पिता अनीष खान उम्र 23 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकंडा मुरूम खदान के द्वारा शिव मंदिर में अनैतिक घटना घटित करने की सूचना पर तत्काल पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना सरकंडा में धारा 299, 296, 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया।

घटना के बाद उपद्रव — ठेले ,बाइक में आगजनी

घटना के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले में अशांति फैलाई। एक ठेले में तोड़फोड़ की गई, जबकि दूसरे ठेले और एक मोटरसाइकिल में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने इस पर भी अजमानती धारा में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने दोनों पक्षों से अब तक 8 आपराधिक तत्वों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है।

हिंदूवादी नेता ठाकुर राम सिंह की गिरफ्तारी

आज इसी मामले में हिंदूवादी नेता ठाकुर राम सिंह को भी जिला सत्र न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कराया गया। वह तोड़फोड़ की घटना में शामिल था। इसके अलावा बिल्हा में गौमांस प्रकरण में भी उसके खिलाफ अपराध दर्ज है। दोनों मामलों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उन्हें दोपहर बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

SSP का संदेश—कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

पुलिस कप्तान ने बयान जारी करते हुए कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। शहर की कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देर शाम अन्य गिरफ्तार आरोपियों को जिला एवं सत्र मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी अशरफ खान को पहले ही देर रात गिरफ्तार किया गया। आज दोपहर कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा गया है है।

बिलासपुर SSP राजनेश सिंह , वीडियो//समय की आवाज़ CG NEWS

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page