LETEST
Blog

भाभी से अश्लील इशारे करने वाला देवर गिरफ्तार, शराब पीकर करता था छेड़छाड़…

कोरबा छत्तीसगढ़ // कोरबा में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि देवर के द्वारा गंदीगंदी इशारेबाजी करता है। और अश्लील बातें, फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक उन्नीस वर्षीय आरोपी हर प्रसाद नायक शराब पीने का आदी है। आए दिन वह नशे में घर आकर हंगामा करता है। इस से पड़ोसी भी परेशान रहते हैं। आरोपी अपनी बत्तीस वर्षीय भाभी को गंदे गंदे इशारे करता था और गालियां भी देता था।

जिससे परेशान होकर सोमवार को महिला थाने पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि जब उसके पति इसका विरोध करते हैं तो देवर उसके साथ मारपीट करता है। साथ ही चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी देता है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर किया है। जिसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामले में एडिशनल एसपी नितेश ठाकुर ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page