LETEST
Blog

मानिकपुर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह शुरु: शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ…


कोरबा छत्तीसगढ // एसईसीएल मानिकपुर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यह यात्रा कथावाचक भगवताचार्य कृष्ण कुमार द्विवेदी प्राचीन ऐतिहासिक स्वामी जगन्नाथ मंदिर दादर खुर्द की अगुवाई में निकाली गयी।

कलासयात्रा कथा पंडाल से गाजे बाजे के साथ शुरू हुई और मानिकपुर की प्रमुख गलियों से होते हुए कल्याण मंडप पहुँची। कल्याण मण्डप में विधिवत पूजा अर्चना की गई।

इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने कलश धारण कर हिस्सा लिया। मुख्य यजमान परिवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग और श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता की, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कथावाचक( भगवाताचार्य ) कृष्ण कुमार द्विवेदी जी महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार 21 नवंबर से हो गाया है। कथा का आयोजन यजमान एवं मानिकपुर क्षेत्र के लोगों द्वारा कल्याण मण्डप में कराया जा रहा है।

भगवाताचार्य श्री कृष्ण कुमार द्विवेदी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page